
रीवा, रीवा की बैकुण्ठपुर थाना पुलिस नें महज चंद घंटे के भीतर बैट्रीचोरी का खुलासा किया है।
शातिर चोर नें घरों के बाहर खडे दो अलग अलग टैक्टर से बैट्री चोरी की थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस नें जब सीसीटीबी फुटेज खंगाले तो शातिर चोर कैमरे में कैद नजर आया, जिसकी पहचान कर गिरफतार कर लिया गया और उसके कब्जे से चोरी की बैट्री बरामद की है।
बैकुण्ठपुर थाना प्रभारी शृंगेश सिंह राजपूत नें जानकारी देते हुये बताया कि फरियादी आशीस गुप्ता तथा दीपक त्रिपाठी निवासी बैकुण्ठपुर द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके घर के सामने खड़े टैक्टर से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बैटी चोरी कर ली गई है।
दो अलग अलग चोरी की घटनाओं की शिकायत मिलने पर पुलिस नें इसे गंभीरता से लिया और आसपास लगे सीसी टीबी फुटेज खंगाले।
पुलिस नें सीसीटीबी की मदद से बैट्री चोरी करने वाले शख्स की पहचान आशीस स्वीपर के रूप में की जिसे संदेह के आधार पर जब थाने लाकर पूंछताछ की गई तो उसने बैट्री चोरी का जुर्म स्वीकार कर लिया।
फिलहाल आरोपी के कब्जे से चोरी की बैट्री बरामद कर अन्य घटनाओं के संबंध में पूंछताछ की जा रही है।
