शहर को पांचवे से दूसरे नंबर पर पहुंचाने का रहेगा लक्ष्य: नवागत निगमायुक्त

जबलपुर। सभी के सामूहिक सहयोग और आपसी समन्वय के साथ शहर का सर्वांणीण विकास करना एवं आम जनता की सुविधाओं में विस्तारीकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी विशेष प्रयास रहेंगे। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में जबलपुर को पांचवे से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य भी हम सभी का रहेगा और इस लक्ष्य को पाने के लिए अभी से ही मैदानी स्तर पर कार्य करेगें। ये सारी बातें नवागत नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने नवभारत से चर्चा के दौरान कहीं। इस दौरान नवागत आयुक्त ने नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया जहां मौजूद अधिकारी- कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

नवभारत से चर्चा के दौरान नवागत रामप्रकाश अहिरवार ने ये भी कहा कि बुनियादी सुविधाओं में जैसे सड़क, पानी, बिजली के साथ-साथ स्वच्छता अभियान पर विशेष फोकस रहेगा और शासन की जो योजनाएं संचालित हैं उन सभी योजनाओं पर भी कार्य करते हुए समस्त पात्र हितग्राहियों व आमजनों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जायेगी जिससे सभी पात्र हितग्राहियों को एवं आमजनों को उसका लाभ मिल सके।

शहर विकास को गति देने बनाई जायेगी कार्य योजना

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू से नवागत आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने महापौर कार्यालय पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर महापौर एवं निगमायुक्त ने शहर विकास को और गति देने के संबंध में चर्चा की और कार्य योजना बनाकर प्रचलित और प्रस्तावित विकास कार्यो को गति प्रदान करने के संबंध में सार्थक रूप से मंथन किया। साथ ही सभी विभागीय प्रमुखों के साथ बैठक कर योजना बनाने की बात भी कही। इस अवसर पर अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, मेयर इन काउंसिल के सचिव के.सी. पाण्डेय, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, पी.ए. आनंद सिंह ठाकुर, केशव पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

ये रहे उपस्थित

नवागत आयुक्त के पदभार ग्रहण के दौरान अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, प्रशांत गोंटिया, अंजू सिंह ठाकुर, मनोज श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, अंकिता जैन, अंकिता बर्मन, रचयिता अवस्थी, शिवांगी महाजन, वेदप्रकाश, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, नवीन लोनारे, जी.एस. मरावी, शैलेन्द्र कौरव, जागेन्द्र सिंह, सहायक यंत्री सुनील दुबे, संजय सिंह, अंकुर नाग, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, स्थापना अधीक्षक संजय पटैल, योजना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा, पेंशन प्रभारी दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Next Post

ऑनलाइन बीमा पॉलिसी के नाम पर 44 लाख की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार 

Fri Sep 12 , 2025
बालाघाट। बीमा पॉलिसी के नाम पर एक रिटायर्ड महिला कर्मचारी से 44 लाख की ठगी हो जाती है वह पहले तो ठगी का शिकार होती है और फिर उसके बाद पहुंचती है बालाघाट पुलिस अधीक्षक के पास l एसपी आदित्य मिश्रा इसको बड़ी बारीकी से लेते हैं और जांच शुरू […]

You May Like