बसामन मामा, भैरवनाथ मंदिर एवं गोविंदगढ़ में खुलेंगे वेलनेस सेंटर

रीवा:जिला आयुष मिशन सोसायटी की बैठक कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जिले में पर्यटन क्षेत्र में असीम संभावनाओं को देखते हुए आयुष सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से बसामन मामा, भैरवनाथ मंदिर एवं गोविंदगढ़ में वेलनेस सेंटर खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी. उक्त तीनों स्थानों में 10 विस्तर का आयुष चिकित्सालय खोला जायेगा.

बैठक में जिले के 20 जीर्ण-शीर्ण भवनों में संचालित आयुष औषधालयों में के लिए नवीन भवन निर्माण एवं 5 ग्रामों को आयुष ग्राम के तौर पर विकसित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी. बैठक में मऊगंज के जिला चिकित्सालय में आयुष विंग की स्थापना का भी अनुमोदन किया गया. इस अवसर पर संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. शिवराम साकेत, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शारदा मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, पीडब्ल्यूडी के सहायक यंत्री शैलेन्द्र दुबे तथा उद्योनिकी विभाग से श्रीमती आंचल शर्मा उपस्थित रहें.

Next Post

स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन, कुरीतियों के त्याग का आह्वान

Thu Feb 12 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज को कुरीतियों का त्याग कर वेदों, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के मार्ग पर […]

You May Like