
सागर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 सागर-नरसिंहपुर मार्ग पर बम्होरी बीका के नजदीक निर्माणाधीन ब्रिज के आगे दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओ मे दो की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल बताए गए है। पहली घटना दो कंटेनरो की आमने सामने भिड़ंत और दूसरी तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर यात्री बस की बताई गई है।
सिविल लाइन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह 11.30 बजे हरसिद्धि ट्रेवल्स की सागर से नरसिंहपुर की ओर जा रही बस क्रमांक एमपी 49 पी 0811 को चितौरा की ओर से आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर-38 जेड 6211 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिसमें बस में सवार गंभीर रुप से तीन घायलों को उपचार के लिए सागर भेजा गया. जिसमें से एक 22 वर्षीय युवती आरती ठाकुर 10 बटालियन के पीछे कॉलोनी निवासी की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने कंटेनर चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है. तो वहीं देर रात्रि ब्रिज के ऊपर दो कंटेनरों की भिड़ंत में जीवन यादव थाना तालबेहट जिला ललितपुर उप्र की मौत हो गई, वहीं हरियाणा निवासी रविक अहमद घायल है.
