चीन में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी

बीजिंग, 14 जून (वार्ता) चीन में भीषण गर्मी और भारी उमस को लेकर राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को पीला अलर्ट जारी किया।

 

केंद्र के अनुसार शिनजियांग, शानक्सी, शांक्सी, हेबेई, शेडोंग, हेनान, अनहुई, जियांग्सू, हुबेई, हुनान, सिचुआन बेसिन और हैनान द्वीप के कुछ क्षेत्रों में आज बेहाल करने वाली उमस के साथ तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

 

केंद्र ने झिंजियांग, शानक्सी, शेडोंग, हेनान, अनहुई, जिआंग्सु, हुबेई और चोंगकिंग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया है। कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से भी अधिक हो सकता है।

 

केंद्र ने कहा कि गर्मी के दौरान बाहरी गतिविधियों से बचना चाहिए और सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए

Next Post

यूक्रेन में रूस के हवाई हमले की चेतावनी जारी की

Fri Jun 14 , 2024
कीव, 14 जून (वार्ता) यूक्रेन की वायुसेना ने शुक्रवार को रूस की ओर से बड़े पैमाने पर हवाई हमले की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की। वायुसेना की ओर से जारी बयान के अनुसार आज तड़के उत्तरी सुमी और चेर्निहाइव के हवाई क्षेत्र से कई मिसाइल यूक्रेन में प्रवेश कर […]

You May Like