शर्मनाक घटना:मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म

सतना: मैहर जिले में एक मंदबुद्धि नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शौच के लिए घर से निकली किशोरी को 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रामनगर थाना क्षेत्र की है। शिकायत के अनुसार, 15 साल 9 महीने की पीड़िता मंदबुद्धि है और ठीक से बोल नहीं पाती।

बीते 28 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे वह शौच के लिए रामसागर खेत की तरफ गई थी। जब वह कुछ देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लगभग 24 घंटे बाद, पीड़िता पड़ोस में रहने वाले दीपू कोल के साथ घर लौटती दिखी। जैसे ही दीपू कोल की नजर पीड़िता की मां पर पड़ी, वह उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि जब वह घर लौट रही थी, तभी दीपू कोल पीछे से आया और उसका मुंह दबाकर अपने चाचा सौखीलाल कोल के घर ले गया। चाचा सौखीलाल कोल उस घर में नहीं रहते थे। दीपू ने किशोरी को वहीं बंधक बनाकर रखा और रात में दो बार उसके साथ गलत काम किया।
 सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी
पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपू कोल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी कर उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Next Post

मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को साकार करने में युवा बनें सक्रिय भागीदार: भजनलाल

Sun Feb 1 , 2026
जयपुर, 01 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से व्यायाम को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील करते हुए कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को साकार करने में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए। श्री […]

You May Like