मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को साकार करने में युवा बनें सक्रिय भागीदार: भजनलाल

जयपुर, 01 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से व्यायाम को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील करते हुए कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को साकार करने में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए।

श्री शर्मा ने रविवार सुबह जयपुर में आयोजित एयू जयपुर मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रामनिवास बाग से रवाना किया और इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रातः जल्दी उठकर दौड़ने और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है तथा पूरे दिन शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को धरातल पर उतारने के लिए स्वस्थ जीवनशैली एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए युवा एक महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं तथा देश-प्रदेश के युवा हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों को आगे बढ़ाकर प्रधानमंत्री देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गत दो वर्षों में युवाओं के लिए खेल, रोजगार, कौशल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अवसर उपलब्ध कराए हैं। इससे राज्य के युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ रोजगार प्रदाता भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के हर सपने को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

श्री शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी महन्त नरेशपुरी महाराज, पंडित सुरेश मिश्रा, अभिनेता मिलिंद सोमन, आर्किटेक्चर अनूप बरतरिया तथा अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद थे।

 

 

Next Post

  नाती ने दादी की गर्दन पर ब्लेड से किया वार

Sun Feb 1 , 2026
सतना : नशे की लत जब हावी होने जाती है तो फिर उसके सामने अपने खून के रिश्ते भी कोई माएने नहीं रखते. इसकी तस्दीक मैहर जिले के अमदरा क्षेत्र में उस वक्त देखने को मिली जब नशा करने के लिए नाती ने दादी से पैसे मांगे. इंकार किए जाने […]

You May Like