वार्ड प्रभारी को गैर हाजिर रहने पर किया निलंबित

भोपाल। नगर निगम के वार्ड प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई की. यह कार्रवाई खेल मंत्री के निरीक्षण के दौरान अशोका गार्डन के वार्ड प्रभारी अनुपस्थित मिलने पर हुई. यह वार्ड मंत्री की विधानसभा क्षेत्र में आता है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला क्षेत्र अशोका गार्डन वार्ड क्रमांक 71 का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वार्ड कार्यालय प्रभारी अमितोष सिंह ठाकुर अनुपस्थित पाया गया. कार्यालय के बाहर जनता इंतजार कर रही थी. मंत्री ने जनती परेशानियों को देखते हुए निगमायु़क्त को निलंबन के निर्देश दिए, मंत्री के निर्देश पर निगम आयुक्त ने कार्य में लापरवाही के तहत निलंबित किया गया.

पेंशन संबंधी कार्यों के लिए जनता परेशान

मंत्री सारंग को शिकायत मिली थी कि वार्ड 71 में जनता कार्याे को लेकर परेशान हो रही है. वार्ड प्रभारी अमितोष सिंह नदारद रहते है, जिससे पेंशन, राशन कार्ड के साथ ही अन्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं.

हो चुकी है लोकायुक्त की कार्रवाई

सूत्रों अनुसार यह वर्षों से ही वार्ड प्रभारी रहे हैं. अमितोष सिंह ठाकुृर पर वार्ड प्रभारी रहते हुए लोकायुक्त ने ट्रेस भी किया था. इनके खिलाफ जनता के द्वारा शिकायतें होती रही हैं जिससे इनका प्रभार बदलता रहा है. पहले 64, 83 के अलाया अन्य वार्ड प्रभारी रहे हैं. इनको वार्ड 64 में शिकायत के बाद हटाया गया था.

Next Post

युवती ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर 

Wed Jan 21 , 2026
जबलपुर। संजीवनी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चला रही एक युवती ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें पहुंची है पुलिस ने युवती के खिलाफ प्रकारण दर्ज कर लिया है, वहीं घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती […]

You May Like