
उज्जैन। धार्मिक नगरी कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नई VIP दर्शन व्यवस्था शुरू की गई है। अब श्रद्धालु 500 रुपये का टिकट लेकर सीधे गर्भगृह तक पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर प्रशासन के अनुसार VIP दर्शन के लिए टिकट मंदिर परिसर के बाहर निर्धारित काउंटर पर उपलब्ध रहेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य भीड़ नियंत्रण के साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुविधा उपलब्ध कराना है।
