50 स्थानों पर हुए हिंदू सम्मेलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश

ग्वालियर: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से अधिक स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आत्म बोध, नागरिक कर्तव्य और समाज केंद्रित समाज से ही देश सशक्त होगा। एकजुटता से असंभव लगने वाला कार्य भी सहज हो जाता है। इसके लिए सामाजिक समरसता आवश्यक है। वक्ताओं ने पंच परिवर्तन- सामाजिक समरसता, स्व बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्य को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रमों में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कई स्थानों पर समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समापन भारत माता की आरती और सहभोज के साथ हुआ।

कांच मिल बस्ती में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में समाज में नई जागृति का संचार हुआ है। संघ की 100 वर्षों की सतत साधना के बाद आज समाज राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को लेकर अधिक सजग हुआ है। मुख्य अतिथि लाल टिपारा गौशाला के संत ऋषभदेवानंद महाराज ने सनातन संस्कृति, गौमाता के संरक्षण का महत्व बताया। रेखा भदौरिया ने पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सत्य नारायण टेकरी महाराज विशेषरूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर देशभक्ति गीत, योग सहित कई मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हुआ।

श्री कृष्ण बस्ती का हिंदू सम्मेलन सिकंदर कंपू स्थित कुशवाह मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता ज्ञान सिंह कौरव ने कहा कि पुरातन काल से हिंदुओं के मंदिरों पर हमले हुए, हमें तोडऩे का प्रयास बहुत बार हुआ। इसलिए हमें एकजुट रहना होगा। एकजुटता से ही राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। मुख्य अतिथि संत परमार्थ आश्रम के संत समर्थ तीर्थ महाराज, विशेष अतिथि साधना पुरोहित रहीं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संतोष राठौर भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष मांझी ने एवं आभार मदन मोहन मिश्रा ने व्यक्त किया।

Next Post

हथियार की दम पर वृद्धा से लूट, झांसी की ओर भागे बदमाश

Mon Jan 19 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा में झांसी के बदमाश वारदात कर यूपी भाग रहे हैं। तीन बाइक सवार बदमाशों ने 73 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया।जानकारी के अनुसार दिनारा थाना सीमा में तिराहा ग्राम आवास निवासी फरियादिया विमला योगी उम्र 73 साल पत्नी […]

You May Like