महलगांव क्षेत्र में सरकारी जमीन से हटवाए बेजा कब्जे

ग्वालियर। राजस्व अभिलेख में रामजानकी मंदिर गंगादास की बड़ी शाला ट्रस्ट के नाम से दर्ज सरकारी जमीन से जिला प्रशासन की टीम द्वारा गुरुवार को अतिक्रमण हटाए गए। महलगांव के अंतर्गत स्थित सर्वे क्रमांक 975 के लगभग 2500 वर्गफीट पर किए गए बेजा कब्जे एसडीएम अतुल सिंह के नेतृत्व में गई टीम द्वारा हटवाए गए।

बार-बार समझाइश व चेतावनी के बावजूद इस सरकारी जमीन पर सीमेंट की मुड्डियां गाढ़ कर व तार फेंसिंग कर बेजा कब्जा करने की जुर्रत करने वाले डॉ. राकेश कुमार एवं अन्य अतिक्रामकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। एसडीएम अतुल सिंह ने बताया कि इस सरकारी जमीन से पूर्व में भी अतिक्रमण हटाए गए थे लेकिन कुछ लोगों द्वारा फिर से अतिक्रमण करने की कोशिश की गई। इन अतिक्रमणों को गुरुवार 7 अगस्त को हटवा दिया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को साफ तौर पर ताकीद किया गया है कि यदि फिर से बेजा कब्जा करने की जुर्रत की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिला युवक, मौत

Thu Aug 7 , 2025
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत पडरी में खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिले युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि रंजीत काछी 30 वर्ष निवासी ग्राम पडरी ने सूचना दी कि उसके […]

You May Like