अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: गैरिसन ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम ने भी किया योग

जबलपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविवार 21 जून को जबलपुर के सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग पर केंद्रित रहा। सामूहिक योग कार्यक्रम में करीब 5 हजार नागरिकों ने सहभागिता की, वहीं 31 स्कूलों के लगभग 3 हजार 400 छात्र-छात्राओं ने भी योगासन और प्राणायाम में भाग लिया।
कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने योगाभ्यास कर नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।जबलपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय आयोजन के माध्यम से योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू और राज्यपाल मंगूभाई ने जबलपुर में किया योग, सीएम डॉ यादव ने किया स्वागत

Sun Jun 21 , 2026
जबलपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल मंगूभाई पटेल का कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वागत किया।कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति और राज्यपाल का अभिनंदन किया। वहीं मुख्यमंत्री का स्वागत […]

You May Like