टीआरएस शेड कैंटीन चुनाव में उतरी मजदूर संघ की पूरी ताकत, गेट मीटिंग में पैनल वोट की अपील

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने नया यार्ड स्थित टीआरएस शेड कैंटीन चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में गेट मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें वक्ताओं ने विरोधियों पर तीखे प्रहार करते हुए रेल कर्मचारियों से एकजुट होकर पैनल वोट देने की अपील की।

13 जनवरी को मतदान, 6 योद्धा मैदान में

मंगलवार, 13 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए संघ ने स्वच्छ छवि और सेवाभावी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इनमें नरेंद्र जोहरवाल, तरुण शुक्ला, गुरपाल सिंह, राहुल कुमार राणा, दिगंबर बड़े और अमित सोनिया शामिल हैं। सभा में इन सभी को गाय निशान पर मुहर लगाकर विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।

विरोधियों पर बरसे नेता

मुख्य वक्ता मंडल संगठन सचिव प्रीतम तिवारी ने अपने ओजस्वी भाषण से युवाओं में जोश भर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जहां गठबंधन टूटा, वहां कैंटीन लूटा। उन्होंने आरोप लगाया कि मान्यता न होने के बावजूद लाल झंडा और अन्य संगठन गठबंधन कर कैंटीन में घोटाले की साजिश रच रहे हैं। मंडल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीणा ने कहा कि हमारे प्रत्याशी सदैव कर्मचारियों के बीच रहकर पारदर्शिता से कार्य करते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु और आरोप

अवैध कब्जे का मुद्दा : वक्ताओं ने कहा कि मान्यता समाप्त होने के बाद भी विरोधी संगठन ऑफिस खाली नहीं कर रहे हैं, जिसके लिए रेल प्रशासन ने 46 लाख रुपये का डैमेज रेंट नोटिस भी जारी किया है।

अनुभव की जीत : महामंत्री अशोक शर्मा की कार्यप्रणाली के कारण ही जबलपुर जोन में तिरंगा झंडा प्रथम स्थान पर है।

युवा शक्ति : कुंदन आगलवे ने अन्य संगठनों द्वारा कर्मचारियों के साथ किए जा रहे कुठाराघात के प्रति सचेत किया।

सभा का संचालन हेमराज सिसोदिया ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा, कमलेश परिहार, प्रीतम तिवारी, राजेश गौर, कुंदन आगलवे, आकाश यादव और मुख्य शाखा सचिव योगेश चौरे सहित सैकड़ों टीआरएस शेड के कर्मचारी व युवा साथी उपस्थित थे।

Next Post

भाजपा नेता गिरफ्तार, पांच माह से था फरार 

Mon Jan 12 , 2026
जबलपुर। बरगी पुलिस ने चाकूबाजी में फरार चल रहे भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी 5 माह से फरार चल रहा था पकड़े गए आरोपी के कब्जे से स्कॉर्पियो भी जप्त की गई है। विदित हो कि 17 अगस्त 2025 को घमापुर में रहने वाले शरद यादव का जन्मदिन […]

You May Like