मशीन की चपेट में आने से महिल की मौत का मामला
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत मेहगवां स्थित गिट्टी क्रेशर में काम करते समय पांच जनवरी को मशीन की चपेट में आने से हुई महिला की मौत मामले में पुलिस ने के्रशर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच में पाया गया कि क्रेशर मालिक द्वारा उपेक्षापूर्ण तरीके से बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के काम कराते समय महिला मजदूर की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक पांच जनवरी को लोटन सिंह 49 वर्ष निवासी ग्राम डबरा खुर्द ने सूचना दी थी कि वह लगभग 2 माह पूर्व से ग्राम मेहगवां स्थित गिट्टी क्रेसर में काम करता है वहां पर अन्य मजदूर भी काम करते हैं, श्रीमति मीरा बाई बरकड़े 45 वर्ष निवासी डबरा खुर्द भी गिट्टी क्रेसर में काम करती है।
दोपहर लगभग 1-30 बजे काम करते समय मीरा बाई अपने गले में साड़ी का दुपट्टा रखे थी वही दुपट्टा मशीन के साफ्ट में फंस गया जिससे मीरा बाई मशीन के साफ्ट में फंस कर मशीन के अंदर तक चली गयी थी जिससे मीरा बाई के शरीर मेें गम्भीर चोटें आईं, मीरा बाई को मशीन से बाहर निकाला, मीरा बाई की मौत हो चुकी थी। जांच में पाया गया कि क्रेशर मालिक अरविंद उर्फ गेंदू विश्वकर्मा निवासी बघराजी द्वारा उपेक्षा पूर्वक कार्य कर अपने क्रेशर में काम कर रहे मजदूरो के लिये कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किया जिससे गेंदू विश्वकर्मा के क्रेशर में काम कर रही मीरा बाई बरकड़े की काम करते समय क्रेशर के शफ्ट में फंस जाने से आयी चोटो के कारण मीरा बाई की मौत हुई थी। सम्पूर्ण जांच पर अरविंद उर्फ गेंदू निवासी बघराजी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
