तेज रफ्तार टैक्टर से गिरने से युवक की मौत

जबलपुर: मझगवॉ बाईपास नहर सिंघुली रोड के पास तेज रफ्तार टैक्टर से गिरने से युवक की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि चंदन कोल 17 वर्ष निवासी ग्राम बुढरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि गॉव का विनोद कुमार कुर्मी, एवं नीलू कोल टैक्टर ट्राली में धान लोड कर गौरहा सोसायटी जा रहे थे टैक्टर में वह व अमित कोल था सुंघली मोड से टैक्टर चालक नीलू तेज चलाकर जल्दी गौरहा पहुंचने के लिये कह रहा था.

जिसे कई बार आराम से चलाने बोला जो नहीं माना और बाईपास नहर सिंघुली रोड के पास तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाया जिससे अमित कोल गिर गया जिससे अमित के सिर, हाथ पैर में चोटे आ गयी जिसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहॉ उसे मृत घोषित कर दिया। टैक्टर क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 2721 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाने से टैक्टर में बैठे अमित कोल 22 वर्ष की नीचे गिरने से आयी चोटो के कारण मौत हो गयी है।

Next Post

हाईटेंशन लाईन से झुलसे युवक की मौत

Wed Dec 31 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाईन से झुलसे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि श्रीलाल जायसवाल 50 वर्ष निवासी ग्राम आईटीआई राजीवनगर माढ़ोताल का हाईटेंशन लाईन से करंट लगने से 40-45 प्रतिशत जल गया था. जिसे उपचार के […]

You May Like