चलती कार में लगी आग 

जबलपुर। नागपुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर एक चलती बोलेरो कार में अचानक आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे की है, जब सिहोरा निवासी गुंजन अग्रवाल अपनी बोलेरो कार से जबलपुर से सिहोरा लौट रहे थे। कार में उनके साथ दो अन्य लोग भी सवार थे।जैसे ही गोसलपुर के पास कार के इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ, चालक ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोका और सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही पलों में पूरी कार आग की चपेट में आ गई।

Next Post

प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ वाल्मीक थापर का निधन

Sat May 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, लेखक एवं प्रकृति प्रेमी वाल्मीक थापर का शनिवार को तड़के निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। श्री थापर के परिवार में पत्नी संजना कपूर और पुत्र हमीर थापर हैं। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बाघों के […]

You May Like