नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, लेखक एवं प्रकृति प्रेमी वाल्मीक थापर का शनिवार को तड़के निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।
श्री थापर के परिवार में पत्नी संजना कपूर और पुत्र हमीर थापर हैं।
वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बाघों के प्रति असीम प्रेम के कारण ‘टाइगर मैन’ के नाम से भी प्रसिद्ध श्री थापर का अंतिम संस्कार आज यहां लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह में किया गया।
