शंख ,झाल बजाकर अलख जगाएगी हिन्दू महासभा

ग्वालियर। ग्वालियर में भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती एवं तुलसी दिवस पर ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम में उनकी उपेक्षा नहीं की जाए। ग्वालियर में गौ हत्या के दोषियों पर कार्रवाई की जाए, बेटियों का अपमान करने वाले आईएएस संतोष वर्मा को बर्खास्तगी हो, बांग्लादेश में हिन्दूओं की हत्याओं को रोकने भारत सरकार कार्रवाई करे। उपरोक्त मांगों को लेकर स्वामी श्रद्धानंद के ९९वें बलिदान दिवस पर 23 दिसंबर मंगलवार को हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में दोपहर 3 बजे केंद्रीय मंत्री एवं सरकार को जगाने के लिए शंख झाल बजाकर हिन्दूसभा ध्यान आकर्षित कराएगी ।

हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, डॉ मुन्नालाल शर्मा, जिला मंत्री आनंद माहौर, हेमराज जाटव, राहुल गुप्ता, रोहित जाटव, धर्मेंद्र बरेलिया आदि ने सभी से भाग लेने की अपील की है। गौ हत्या के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्वालियर के बहोडापुर थाने के नगर पुलिस निरीक्षक से हिंदू महासभा के युवा साथी रोहित जाटव ,राहुल गुप्ता के नेतृत्व में अपराधियों के विरोध कार्यवाही की मांग को लेकर आग्रह किया।

Next Post

रुपया दो पैसे कमजोर

Mon Dec 22 , 2025
मुंबई, 22 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 1.50 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.6850 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा में लगातार तीन दिन चढ़ने के बाद कमजोर हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 53 पैसे की मजबूती के साथ […]

You May Like