आज से शुरू होगी नानी बाई रो मायरो की कथा

इटारसी। धार्मिक नगरी इटारसी में जोधपुर के अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास राधा कृष्ण महाराज तीन दिनों तक नानी बाई रो मायरो कथा पर प्रवचन देंगे। मालपानी परिवार के द्वारा पहली बार जोधपुर के अंतर्राष्ट्रीय प्रवचनकर्ता राधा कृष्ण महाराज के श्री मुख से तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा आयोजित की गई है। 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक माल पानी परिसर में प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायंकाल 5:00 तक भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था इस तरह की गई है की महिला और पुरुषों को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो।

Next Post

बिजली कंपनी के एल्यूमिनियम तार की चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, दो आरोपी फरार

Mon Dec 22 , 2025
नेपानगर: नेपानगर पुलिस चौकी नावरा ने बिजली के एल्यूमिनियम तार चोरी के शातिर चोरो गिरोह को पकडऩे मे सफलता हासिल की है। चोरी के आरोपियों द्वारा बिजली के एल्युमिनीयम तार कीमती करीबन 02 लाख 50 हजार रुपये के चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार 03 आरोपियो से बिजली के एल्युमिनीयम के […]

You May Like