नोटिस के बाद भी सीसी रोड निर्माण पूर्ण, गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

चंदला:गौरीहार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़ेहा में सीसी रोड निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है। बताया गया कि लगभग 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण चार लाख रुपये से अधिक की लागत से सुंदरलाल अनुरागी के मकान से पुलिया के आगे ओदी रोड की ओर किया गया।

निर्माण के दौरान उपयोग में लाई गई सामग्री और कार्य पद्धति को लेकर ग्रामीणों ने आपत्तियां जताई हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान मानक अनुसार बेस, निर्धारित मटेरियल और उपकरणों का उपयोग नहीं किया गया, जिससे निर्माण पूरा होने से पहले ही सड़क की स्थिति प्रभावित होने लगी।

ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में इस निर्माण को लेकर जांच भी हुई थी और 12 नवंबर 2025 को एसडीओ द्वारा कार्य रोकने का नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया गया। इस संबंध में एसडीओ गौरीहार जनपद पंचायत मधु प्रजापति ने बताया कि नोटिस के बाद भी कार्य पूरा किया गया है। मामले में पुनः नोटिस जारी किया जाएगा और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Next Post

गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के आवंटन के लिए शिविर आयोजित

Wed Dec 17 , 2025
इंदौर:संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देशानुसार गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के लीज एग्रीमेंट संपादित कराए जाने हेतु बुधवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिसमें दुकानदारों से लीज एग्रीमेंट सम्पादित कराए गए और इस कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की गई। बताया गया कि गोपाल मंदिर […]

You May Like