
आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले में धर्म परिवर्तन और आर्थिक धोखाधड़ी के गंभीर मामलों में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना नानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम घटवानी में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने और धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार चल रहे मुख्य आरोपी तेरसिंह पिता खजानसिंह अवासिया (निवासी खट्टाली तिराहा, नानपुर) को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मुखबीर की सूचना पर इंदौर साइबर टीम के सहयोग से की गई।
गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नानपुर निरीक्षक राजेश डावर, सउनि दिनेश अवासिया, सउनि सेनचा, प्रआर सुरेश कन्नौजे, आर धनसिंह, आर बलवंत तथा साइबर सेल के प्रआर दिलीप एवं प्रमोद की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा, “ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति है। आदिवासी क्षेत्रों में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”
मामले का विवरण: दो अपराधों में वांछित था आरोपी
अपराध क्रमांक 262/2025: धारा 196(1), 299, 351(3) बीएनएस तथा धारा 5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 (प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन)।
अपराध क्रमांक 268/2025: धारा 318(4), 316(2), 351(3) बीएनएस तथा धारा 5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (आर्थिक धोखाधड़ी सहित प्रलोभन)।
आरोपी घटना के बाद से फरार था और इंदौर में छिपा हुआ था। नानपुर पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी सहायता से उसकी लोकेशन ट्रेस की और धर दबोचा।
