‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’: मिहिर को छोड़कर जाएगी तुलसी, 6 साल के लीप में वृंदा बनेगी जुड़वां बच्चों की माँ

मुंबई, 12 दिसंबर, 2025: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज आ गया है, क्योंकि शो में अब तक का सबसे बड़ा मोड़ आने वाला है। मिहिर और नॉयना के रिश्ते की सच्चाई पता चलने के बाद तुलसी पूरी तरह बिखर जाती है और मिहिर की क्लास लगाती है। इसी बीच, नॉयना पर मिहिर के भाई हेमंत को शक होने लगता है। रिश्तों के इस उलझाव और खतरे के बीच तुलसी मिहिर को छोड़कर जाने का फैसला करती है।

तुलसी के घर छोड़ते ही कहानी में छह साल का लंबा लीप आने वाला है, जिसके बाद कई बड़े बदलाव दिखाई देंगे। लीप के बाद, तुलसी की जगह लेने की कोशिश करती नॉयना दिखाई देगी। सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि वृंदा माँ बनेगी और वह जुड़वां बच्चों को जन्म देगी, यानी तुलसी एक बार फिर दादी बनने वाली है।

आने वाले एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि परी, रणविजय के साथ जबरदस्ती शादी करने वाली है। रणविजय शादी के बाद परी के नाम पर मिहिर को ब्लैकमेल करना शुरू कर देगा। इसके साथ ही, शरद गोस्वामी के रूप में शो में एक और मजबूत किरदार की एंट्री होने वाली है। पूजा विरानी के किरदार के लिए नई एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है।

Next Post

मोहन के दो वर्ष पूरे: सीएम डॉ यादव ने गिनाए बड़े काम, 2025 उद्योग एवं रोजगार वर्ष रहा

Fri Dec 12 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश में सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां साझा करते हुए वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया। उन्होंने बताया कि राज्य में निवेश, उद्योग, गरीब कल्याण और जनजातीय उत्थान को […]

You May Like