
छतरपुर। विधायक ललिता यादव ने सटई रोड स्थित गल्ला मंडी पहुंचकर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों को स्वयं टोकन दिए और खाद वितरण की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा।
विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार के पास खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्रत्येक किसान को उसकी आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने मंडी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोई भी किसान परेशान न हो और वितरण कार्य सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से जारी रहे।
किसानों ने भी विधायक के इस निरीक्षण को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे व्यवस्था पर बेहतर नियंत्रण बना है और उन्हें समय पर खाद मिल पा रही है।
