काग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर किया प्रदर्शन

सतना:नीट परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में जिला कांग्रेस और छात्र संगठन एन एस यू आई ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया.     एन एस यू आई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल सोनी ने मंच पर उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी सतना, यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा छात्रों को संबोधित करते हुए स्पष्ट रूप से छात्रों एवं राहुल गांधी की मांगों को पूरा करने के लिए कलेक्ट्रेट के घेराव के अपने आवाहन को दोहराया और जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर, यूथ कांग्रेस कमेटी जिला एवं विधानसभा सतना तथा एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा छात्रों के साथ पैदल यात्रा कर कलेक्टर कार्यालय सतना का घेराव के लिए कूच किया। इसके पश्चात सभी कांग्रेसजन और छात्र-छात्राएं पैदल मार्च करते हुए दिल्ली में छात्रों पे लाठी चार्ज के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे मांग को लेकर सतना कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
एन एस यू आई सतना और जिला कांग्रेस कमेटी सतना के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सतना शहर अध्याय आरिफ इकबाल सिद्दीकी के नेतृत्व में सतना जिले की पूरी कांग्रेस के द्वारा छात्रों के ऊपर हुए अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ जनविरोधी सरकार के खिलाफ सतना कलेक्ट्रेट का घेराव करने जब पहुंचे तो पुलिस ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं छात्रों को बैरिकेड लगाकर और गेट बंद करके बाहर ही रोक लिया। एनएसयूआई यूथ कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाकर कलेक्ट्रेट में जाने की कोशिश की किंतु वहां मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया।
कांग्रेसजनों की पुलिस से काफी झूमा-झटकी हुई। फिर एन एस यू आई, यूथ कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा छात्र वहीं जमीन पर धरने में बैठ गए और सरकार और पुलिस की तानाशाही के खिलाफ घंटों तक नारेबाजी की और धर्मेंद्र प्रधान, अमित शाह के इस्तीफा की मांग की और प्रधानमंत्री के द्वारा छात्रों से माफी मांगने की मांग की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी सतना शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी, रश्मि सिंह, रामा शंकर प्यासी, सज्जन सिंह तिवारी, उर्मिला त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, सीमा बागरी, हेमलता सिंह, जे पी कुशवाहा, संजीव अग्रवाल, सविता अग्रवाल, राजेश कुशवाहा, मो वसीम, वसीम अख्तर, के के कुशवाहा, प्रवक्ता अमित गोयल, मिथिलेश सिंह, राजू अग्रवाल, पीयूष पटनहा, अमित अवस्थी, मो रफीक, सुरेंद्र चौधरी, पंकज कुशवाहा, प्रमोद पटनहा, मोहन सिंह, जतिन शाह, सत्येंद्र निगम, संदीप सिंह परिहार, जगदीश सेन, विक्रांत त्रिपाठी, संजय तिवारी,  सुनील गुप्ता, अंकुर सेठ, पंकज सिंह, शिवशंकर गोटिया, गर्वित चोपड़ा, नसीम अख्तर एवं सैकड़ो की तादाद में जिला कांग्रेस कमेटी सतना, यूथ कांग्रेस, एन एस यू आई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम

Sat Jul 25 , 2026
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा T20I मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन। हरारे, भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को […]

You May Like