नवनिर्मित जिनालय में देखने मिला धार्मिक उत्सव का अद्भुत संगम

जबलपुर। शहर में धार्मिक उत्सवों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब दयोदय तीर्थ (गौशाला) में नवनिर्मित जिनालय के बड्डा दद्दा ग्राउंड में श्री पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आचार्य श्री समयसागर महाराज ससंघ की उपस्थिति में आयोजित शोभा यात्रा और घट यात्रा ने श्रद्धालुओं के मन को भक्तिमय कर दिया।

दोपहर 2 बजे पिसनहारी तीर्थ से निकाली गई शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल थे। आचार्य श्री का सानिध्य पाकर श्रद्धालु उत्साहित थे और जय-जय गुरुदेव के गगनभेदी जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया। महिला मंडल शिवनगर की महिलाएं तहलका धमाल और कलश यात्रा के साथ आगे बढ़ रही थीं।

रजत रथ पर श्री जी की प्रतिष्ठा के साथ गजरथ महोत्सव के प्रमुख पात्र जैसे भगवान के माता-पिता, सौधर्म इंद्र, कुबेर, महायज्ञ नायक, राजा श्रेयांस, भरत चक्रवर्ती, बाहुबली, माहेन्द्र, सौधर्म इशान, सनत कुमार और शुक्र महाशुक्र बग्घियों में विराजमान थे। घट यात्रा त्रिपुरी चौक तक पहुँचकर पुनः गजरथ स्थल पर लौटी।

गजरथ स्थल पर पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाशचंद जैन, सौरभ अनिल बड्कुल और अशोक अनिल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रतिष्ठाचार्य विनय (बंडा) ने मंत्रोच्चार का आयोजन किया। मंडप का उद्घाटन अशोक कुमार अनिलकुमार ने किया। तत्पश्चात मंडप शुद्धि, वेदी संस्कार शुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा और श्री जी स्थापना पूजन संपन्न हुआ।

Next Post

मैरिज गार्डन में पहली पत्नी के पहुंचते ही मचा हंगामा, स्टेज छोड़कर भागा दूल्हा

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर। यहाँ एक मैरिज गार्डन में उस वक्त हंगामा मच गया जब दूल्हे की पहली पत्नी शादी में पहुंच गई और हंगामा मचा दिया। पहली पत्नी ने स्टेज पर दूल्हा बनकर बैठे पति को पकड़कर नीचे खींच लिया और हंगामा किया। हंगामा करने वाली महिला का आरोप है कि वो […]

You May Like