पेट्रोल पंप लूटने वालों का शॉर्ट एनकाउंटर

भिंड: भिंड के गोहद में केशव पार्क के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर की कनपटी पर पिस्टल लगाकर एक लाख रुपए की लूट करने वाले बदमाशों का पुलिस ने देर रात शॉर्ट एनकाउंटर किया है। एचाया के पास हुईं पुलिस और बदमाशों में मुठभेड हुई। बदमाशों ने पुलिस को देख कट्टे से की फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी ताबड़तोड़ फायरिंग की। दो आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हो गए। दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।चारों आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपियों के कब्जे से एक चार पहिया वाहन जप्त किया गया है।

Next Post

शिक्षा उन्नति की सीढी, जो उच्च शिखर तक पहुंचने में करती है मदद

Sat Jul 5 , 2025
 सतना:नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि शिक्षा उन्नति की सीढी है, जो व्यक्ति को सफलता के उच्च शिखर तक पहुंचने में मदद करती है। राज्यमंत्री शुक्रवार को सोहावल में शासकीय कन्या हाईस्कूल के एक करोड 39 लाख रूपये लागत से बनने वाले नवीन भवन के […]

You May Like