दहेज प्रताड़ना के कई मामले दर्ज, पीड़ित महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए

इंदौर: राजेंद्र नगर और महिला थाना क्षेत्र में अलग-अलग महिलाओं ने पति व ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायतें दर्ज कराई हैं. पुलिस ने सभी मामलों में दहेज प्रताड़ना व संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर निवासी 23 वर्षीय स्विटी सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति आनंद सोलंकी, सास संगीताबाई और निकिता सोलंकी लंबे समय से कम दहेज लाने का ताना देकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं. गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इधर, महिला थाना में भी चार अलग-अलग महिलाओं ने दहेज प्रताड़ना की गंभीर शिकायतें की हैं. पहला मामला, कलाली मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय प्रीति उर्फ आशी शर्मा ने पुलिस को बताया कि मेरे पति दीपक शर्मा आए दिन उससे गाली-गलौज करता है और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है. पुलिस ने उसके खिलाफ में प्रकरण दर्ज किया है. दूसरा मामला पीटीसी, मुसाखेड़ी निवासी 27 वर्षीय गायत्री यादव ने पति अंकित यादव, सास निता यादव और ससुर नरेन्द्र यादव पर दहेज मांगने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.

पुलिस ने बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया है. तीसरा मामला, अर्जुन नगर, सदर बाजार की 37 वर्षीय लिना लोट ने पति सोरूप पाहावा, ननद पिंकी और ससुर हरिश पाहावा पर दहेज की मांग और उत्पीड़न के साथ-साथ जातिगत टिप्पणियों का भी आरोप लगाया है. मामले में तहत केस दर्ज हुआ है. चौथा मामला, शिव दर्शन नगर, मुसाखेड़ी निवासी 24 वर्षीय संगीता सगोरे ने पति सतीश सगोरे सहित ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. सभी मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Next Post

पारा लुढका फिर बढ़ी कड़ाके की ठंड

Tue Nov 25 , 2025
रीवा: तीन दिन तक ठंड से कुछ हद तक राहत मिली लेकिन सोमवार से फिर पारा लुढक़ कर 9.9 डिग्री पर पहुंच गया. वही दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक स्थिर है. आसमान में हल्के बादल आने के बाद ठंड का असर कम हुआ, लेकिन जैसे ही बादल हटे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।