पन्ना, 24 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र हिनौता में एक नर तेंदुआ का शव मिला है।
क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने आज बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र हिनौता की बीट दक्षिण हिनौता के कक्ष क्रमांक 537 में गश्ती के दौरान 23 मई को एक नर तेंदुआ मृत मिला है। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर तेंदुए का शव मिला है, वहां आसपास डॉग स्क्वायड बुलाकर सर्चिंग कराई गई है। किसी अवैधानिक गतिविधि के संकेत नहीं पाए गए।
पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता द्वारा मृत तेंदुआ का पोस्टमार्टम किया गया। इस मौके पर उपसंचालक पन्ना टाइगर रिजर्व, परिक्षेत्र अधिकारी और अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा। पोस्टमार्टम के उपरांत मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। तेंदुआ की मौत कैसे एवं किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
Next Post
कार और आटो की टक्कर में 9 लोग घायल
Sat May 24 , 2025
श्योपुर, 24 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में श्योपुर-पाली मार्ग पर रायपुरा गांव के पास आज एक कार और तिपहिया सवारी वाहन (आटो) की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के श्योपुर-पाली मार्ग पर एक आटो चालक सवारियों को लेकर बालापुर से […]

You May Like
-
9 months ago
पत्नी को जलाने पर पति को सजा
-
2 months ago
सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज़
