
उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोपहर एक बजे तक 44.59 फीसदी मतदान हुआ. तमिलनाडु की इरोड सीट पर यह आंकड़ा 42.41 फीसदी रहा. दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ रहा है. यहां दोपहर एक बजे तक 33.31 फीसदी मतदान हुआ.
