चीनी 94 रुपये महंगी, अन्य जिंसों के दाम घटे

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीनी की कीमतों में तेजी का क्रम जारी रहा। चीनी के साथ गुड़ और सरसों तेल के दाम भी बढ़ गये जबकि अन्य जिंसों में नरमी का रुख रहा।

मीठे के बाजार में चीनी की औसत कीमत 94 रुपये बढ़कर 5,924 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। इसमें लगातार सातवें दिन तेजी रही है। गुड़ का औसत भाव भी 48 रुपये बढ़कर 5,891 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 32 रुपये गिरकर 4,094 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। गेहूं 2,837 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत भी स्थिर रही।

दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 37 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। मूंग दाल 25 रुपये और तुअर दाल 15 रुपये सस्ती हुई। मसूर दाल के दाम नौ रुपये और चना दाल के छह रुपये प्रति क्विंटल घट गये।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पैगम्बर मोहम्मद की जयंती पर अवकाश रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.66 प्रतिशत लुढ़ककर 66.19 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजार में आज सरसों तेल औसतन 15 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वनस्पति की कीमत 111 रुपये और पाम ऑयल 102 रुपये प्रति फिसल गया। सूरजमुखी तेल 47 रुपये और मूंगफली तेल 22 रुपये गिर गया। सोया तेल के दाम स्थिर रहे।

Next Post

मकान का प्लास्टर कराने की बात पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला, चार पर एफआईआर दर्ज

Tue Aug 25 , 2026
रतलाम। माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमदी में मकान के पीछे प्लास्टर कराने और मचान बांधने की पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। हमले में युवक पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। […]

You May Like