जबलपुर: टर्म इंश्योरेंस के पांच लाख रूपए कंपनी एजेंट ने हड़प लिए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की है। शिकायतकर्ताा चैतन्य चौपड़ा निवासी अनूप विहार, तिलहरी ने बताया कि उसके साथ 5,44,075 रूपए की धोखाधड़ी अमित कुमार निवासी रक्षा कालोनी ने किया है। सन् 2014 से उसके द्वारा टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी पचास लाख रुपये की ली गई थी। जिसका प्रीमियम प्रतिवर्ष विधिवत् तरीके से जमा किया जा रहा था।
उक्त पॉलिसी अमित कुमार लुम्ब के द्वारा किया गया था। वे उस समय कंपनी के एजेंट के रूप में कार्यरत थे। 16 फरवरी 2025 को एक सडक़ दुर्घटना में उसने दोनों पैर गवां दिए थे। इसके बाद अमित को पता चला तो उसने उससे संपर्क किया। साथ ही विश्वास दिलाया कि बीमा राशि पचास लाख रूपये उसके खाते में सीधे कंपनी द्वारा हस्तांतरण कर दिया जायेगा लेकिन रकम उसके खाते में नहीं आई। उसके साथ पांच लाख चबालीस हजार रूपए की धोखाधड़ी की गई। अमित इसके पूर्व भी कई लोगों के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी कर चुका है।
