महाराष्ट्र के किसानों को मिलेगा फसल बीमा का पूरा भुगतान, शिवराज ने किए कई बड़े ऐलान

बीड़. केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीड़ जिले के सिरसाला स्थित ग्लोबल विकास ट्रस्ट कृषिकुल में 20 हजार से अधिक किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को हर एक रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर महाराष्ट्र के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज भी दिया जाएगा। चौहान ने कहा कि कृषि क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन से बचाने के लिए जलवायु सहनशील बीजों का विकास और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की मांग है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि नकली खाद, बीज और कीटनाशकों के खिलाफ एक नया विधेयक आगामी बजट सत्र में लाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार उर्वरक सब्सिडी सीधे किसानों के खातों में भेजने की दिशा में कार्य कर रही है तथा मनरेगा की 65 प्रतिशत राशि सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जल संरक्षण कार्यों पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महाराष्ट्र को अब तक 30 लाख मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं।

चौहान ने किसानों से फसलों का विविधीकरण अपनाने और एकीकृत कृषि प्रणाली (पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन आदि) से आय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

 

 

Next Post

भारत वर्ष की आजादी के आंदोलन का मंत्र बना था वंदे मातरम: वर्मा

Fri Nov 7 , 2025
सीहोर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ शुक्रवार को जिले में समारोह पूर्वक मनाई गई. वंदे मातरम स्मरणोत्सव समारोह पीएम एक्सीलेंस चन्द्रशेखर आजाद कॉलेज में आयोजित हुआ. मुख्यालय के साथ ही जिले में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण […]

You May Like