
इंदौर. रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को दबोचकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. देर रात 12:45 बजे गाड़ी अड्डा ब्रिज तिसरी भुजा के नीचे गश्त कर रही टीम ने 21 वर्षीय तन्मय उर्फ छोटू काले को चैकिंग के दौरान पकड़ा. उसके कब्जे से 12.10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
