आईटी पार्क चौराहा पर हादसा, लापरवाह बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज


इंदौर: आईटी पार्क चौराहा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे दंपती घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.भंवरकुआं थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि 48 वर्षीय शिकायतकर्ता आदित्य कुमार भार्गव निवासी श्रीकृष्णा एवेन्यू, लिम्बोदी अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे.

इसी दौरान बस नम्बर एमपी 11 जेडबी 9913 का चालक लापरवाहीपूर्वक तेज गति से बस चलाते हुए पीछे से उनकी एक्टिवा से टकरा गया. टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और उन्हें पैर व कोहनी में चोटें आईं. हादसे में एक्टिवा की बॉडी भी क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने बस चालक के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

22 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon Nov 3 , 2025
इंदौर: शहर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच लगातार सक्रिय है. इसी कड़ी में टीम ने लक्ष्मीबाई स्टेशन के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज क्षेत्र से दो युवकों को 22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त […]

You May Like