गौपाष्टमी पर श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया में ग्रामीणों ने लिया गौसेवा का संकल्प

सिलवानी। गौपाष्टमी के अवसर पर शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया में श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण विशेष पूजन एवं भोग अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासी, गौशाला संचालक प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने मिलकर गौमाताओं को गुड़-नमक और पूरी का आहार अर्पित किया।

कार्यक्रम में ग्राम सिमरिया के सरपंच देवेंद्र रघुवंशी, अरविंद, गजेंद्र, नितिन, ऋतिक और ओमप्रकाश रघुवंशी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौसेवा के इस पुण्य कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

भक्ति गीतों के साथ गौमाताओं की आरती उतारी गई और उपस्थित गौसेवकों ने गौसेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म मानते हुए नियमित सेवा का संकल्प लिया। गौशाला संचालक प्रतिनिधि ने कहा कि गौपाष्टमी जैसे पावन पर्व समाज में गौसंवर्धन की भावना को मजबूत करते हैं और युवाओं में सेवा तथा करुणा के संस्कार जाग्रत करते हैं।

Next Post

तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दंपत्ति बाल-बाल बचे, ट्रक जब्त

Thu Oct 30 , 2025
सलामतपुर। बीती रात भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर वाटिका रेस्टोरेंट के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिज़ायर कार (एमपी 04 जेडडब्ल्यू 8177) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपत्ति बाल-बाल बच गए, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक (एमपी 07 […]

You May Like

Play sound