नवीन मतदाताओं को वितरित किए इपिक कार्ड

खण्डवा: 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को किशोर कुमार सभागृह में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रिकार्डेट वीडियो का प्रसारण उपस्थित लोगों द्वारा देखा एवं सुना गया।

इस दौरान कलेक्टर अनूप कुमार सिंह द्वारा नवीन मतदाताओं को इपिक कार्ड प्रदान किए गए। जिसमें कृष्ण गुरवा, अंश जाधव,वैदिका दलाल, हर्षिता वर्मा,स्वयं मोटवानी शामिल हैं।
इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. को प्रशंसा पत्र दिये गए और राष्ट्रीय मतदाता के संबंध में आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर के.आर. बड़ोले ने उपस्थितजनों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में शपथ दिलाई।कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर.सी. खतेडिय़ा, एसडीएम बजरंग बहादुर सहित विभिन्न अधिकारी व मतदातागण मौजूद थे।

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित

उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जुन खरते ने प्राप्त किया। जबकि द्वितीय स्थान शालिनी तोमर एवं तृतीय स्थान माधुरी साईचार ने प्राप्त किया। इसी तरह विद्यालय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता ठाकुर ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान हमजा खान एवं तृतीय स्थान कुमकुम पटेल ने प्राप्त किया।

Next Post

शाजापुर के एडवोकेट परीक्षित ने 18 देशों के संविधान लिख डाले उल्टे

Sun Jan 26 , 2025
मनोज पुरोहित इसके अलावा संस्कृत में लिखी गीता* लिम्का और गिनीज बुक पर है नजर शाजापुर :बचपन से ही उल्टा लिखने में माहिर शाजापुर के एडवोकेट परीक्षित शर्मा ने भारत के संविधान को मिरर इमेज (प्रतिबिंब) में लिख डाला। भारत सहित 18 देशों के संविधान को उल्टा लिखकर लिम्का बुक […]

You May Like

Play sound