अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

टीकमगढ़। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस वाहनों की चेकिंग के लिए तैनात थी। इसी दौरान एक लाल रंग की कार को रोककर जांच की गई।

इस मामले में खुद को पत्रकार कल्याण परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले पुष्पेंद्र सक्सेना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टीकमगढ़ के चकरा रोड का निवासी है।

पुलिस ने हनोथा तिगैला पर चेकिंग के दौरान लाल रंग की इस कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से लगभग 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पलेरा थाना प्रभारी मनोज सोनी ने बताया कि यह कार बमीठा फोरलेन से टीकमगढ़ की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

जनजातीय गौरव दिवस भव्यता से मनाने के निर्देश

Mon Oct 27 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के समापन पर 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया जाए। इसके लिए 1 से 15 नवम्बर तक ग्राम पंचायतों से लेकर राजधानी स्तर तक विविध गतिविधियाँ आयोजित हों। उन्होंने […]

You May Like