Bigg Boss 19: सलमान खान ने अशनूर कौर की लगाई जमकर क्लास

 ‘बिग बॉस 19’ का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें सलमान खान अशनूर कौर की जमकर फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी अभिषेक संग दोस्ती पर सवाल भी उठाते हैं।

 बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान का सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ पहले एपिसोड से ही सुर्खियों में छाया हुआ है और हर हफ्ते वीकेंड का वार में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलता है। जहां सुपरस्टार कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लेते नजर आते हैं। हालांकि, इस बार सलमान टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर की दोस्ती सवाल उठाते दिखाई दिए।

दरअसल, हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है। जिसमें सलमान खान अशनूर कौर से पूछते हैं कि क्या अभिषेक बजाज कैप्टन उनकी वजह से बने हैं या उन्होंने अपने दम पर जीत हासिल की है? इस पर अशनूर जवाब देती हैं, “उन्होंने खुद जीता।” लेकिन तुरंत सलमान उन्हें टोकते हुए कहते हैं कि “तुमने पहले अभिषेक को नॉमिनेशन से बचाया नहीं और फिर आवेज के सामने झूठ बोल रही हो कि अभिषेक तुम्हारी वजह से कैप्टन बने। तो आखिर ये कैसी दोस्ती है?”

Next Post

आज से कार, बाइक, टीवी से लेकर चिप्स-बिस्किट तक सब हुए सस्ते

Mon Sep 22 , 2025
देश में नवरात्रि के पहले से GST 2.0 का आगाज हो गया है, इसके लागू होते ही रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले किराना सामान से लेकर कई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की चीजें सस्ती हो गई है।  आज नवरात्रि के पहले दिन से देश में एक बड़ा बदलाव लागू हो गया […]

You May Like