बाबर आजम और नसीम शाह की पाकिस्तान की टी-20 टीम में हुई वापसी

लाहौर 23 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला और श्रीलंका तथा जिम्बाब्वे के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय टी-20 टीम में बाबर आजम, नसीम शाह और अब्दुल समद को वापस बुलाया है। टीम में अनकैप्ड उस्मान तारिक को भी जगह मिली हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों टी-20 श्रृंखला 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी, जिसके बाद 17 से 29 नवंबर तक इन्हीं स्थानों पर त्रिकोणीय श्रृंखला होगी।
बाबर और नसीम ने आखिरी बार 2024 के अंत में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे और हाल ही में हुए एशिया कप का हिस्सा नहीं थे। लेकिन उनकी वापसी से अगले साल चार महीने बाद होने वाले टी-20 विश्वकप में उनके चयन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। फखर जमान और हारिस रऊफ, सूफियान मोकिम रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं।
पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय टी-20 टीम इस प्रकार है: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेट कीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान (विकेट कीपर) और उस्मान तारिक।
इस बीच, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका चार से आठ नवंबर तक फैसलाबाद में तीन एकदिवसीय मैच भी खेलेंगे। इसके बाद पाकिस्तान 11 से 15 नवंबर तक रावलपिंडी में श्रीलंका के साथ एक और एकदिवसीय श्रृंखला की मेजबानी करेगा।
एकदिवसीय मैचों के लिए, नए कप्तान शाहीन शाह अफरीदी 16 सदस्यीय टीम की कमान संभालेंगे, जिसमें फैसल अकरम, हारिस रऊफ और विकेटकीपर-बल्लेबाज हसीबुल्लाह की वापसी हुई है।
पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम इस प्रकार है:- शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब और सलमान अली आगा।

Next Post

रवींद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में सौराष्ट्र के लिए खेलेंंगे

Thu Oct 23 , 2025
मुम्बई 23 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शनिवार से शुरु हो रहे रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में सौराष्ट्र के लिए खेलेंगे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि रवींद्र जडेजा के अगले मैच में खेलने की उम्मीद है। राणजी ट्रॉफी का […]

You May Like