नगर परिषद अध्यक्ष को गोली मारी, गम्भीर हालत मे सतना रेफर

पन्ना।आज दोपहर को पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत नगर परिषद देवेंद्रनगर की अध्यक्ष श्रीमती शुभांगी गुप्ता के पति ललित गुप्ता को एक युवक ने चलती कार मे गोली मार दी। जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में ले जाया गया। हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें सतना रेफर कर दिया गया। हासिल जानकारी के अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष पति ललित गुप्ता शरीफ ढाबा के पास पन्ना रोड मे अपने मकान पर काम कराने जा रहे थे तभी युवक आकाश साहू निवासी नंदया जिला छतरपुर ने कार मे बैठे ललित गुप्ता पर गोली चला दी जो उनकी कनपटी पर लगी। घायल अवस्था मे ही उन्होंने आरोपी युवक की पिस्टल छीन ली और उपस्थित लोगों ने अस्पताल मे भर्ती कराया। आरोपी युवक मौंके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश मे पुलिस जुट गई है। बताया गया कि आरोपी युवक कुछ दिनों से एक स्थानीय लॉज मे ठहरा हुआ था। उपरोक्त मामले मे टीआई थाना देवेंद्रनगर आर. ए. सोनकर से जब चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपी की पिस्टल बरामद कर ली गई है और फरियादी के बताये अनुसार आरोपी आकाश साहू निवासी नंदया जिला छतरपुर के विरूद्ध धारा 307, 25/27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश मे पुलिस लगी हुई है पुलिस हर पहलू की बारीकी की जांच करेगी कि आखिर आरोपी ने गोली क्यों मारी। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उक्त घटना को लेकर देवेंद्रनगर मे दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

Next Post

मंडला में 9.60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Wed Oct 15 , 2025
मंडला। पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन एवं एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ब्राउन शुगर सहित दबोचा है।पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी […]

You May Like

मनोरंजन