बालासोर, 15 अक्टूबर ( वार्ता ) ओडिशा के बालासोर शहर में सिनेमा स्क्वायर के पास बनी एक बड़ी दुकान में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
इस चार मंजिला स्टोर में ट्रॉली बैग, वैनिटी बैग, सौंदर्य प्रसाधन, कृत्रिम आभूषण और पुरुषों के सामान सहित कई तरह के उत्पाद मौजूद थे। निवासियों ने इमारत से धुआं उठता देखा और दमकल विभाग को सूचना दी। अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और करीब पांच घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक स्टोर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया था।
अधिकारियों ने इस घटना को बालासोर में हाल के दिनों में हुई सबसे भीषण आग दुर्घटनाओं में से एक बताया है।
