सतना:अवैध हथियार के खिलाफ की जा कार्यवाही पर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध हथियार जब्त किया है.थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि सोशल मीडिया से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा सेन निवासी अहरी टोला सतना का किसी बर्थडे पार्टी मे अपने दोस्त के साथ खडा होकर अवैध पिस्टल से फायर करते दिख रहा है और अपना रौब व दहशत फैलाने के लिए वीडियो बनाया है जो सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन मे कार्यवाही हेतु थाना सिविल लाइन की एक विशेष टीम गठित की गयी जो सूचना की तस्दीक मे कृष्णा सेन पिता नीरज सेन उम्र 19 वर्ष निवासी बिहरा थाना रामपुर बघेलान हाल अहरी टोला सतना को दस्तयाब कर पूछताछ की गयी जो बताया कि भांजी के बर्थडे पार्टी मे अपने दोस्त राम सोनी निवासी बिहरा क्रमांक 02 के साथ खडा होकर अवैध पिस्टल से फायर किया है.
जिसका वीडियो एक 08 साल के नाबालिग बालिका द्वारा बनाया गया एवं पिस्टल खरीदने बेचने की बात आशु सेन पिता रमेश सेन निवासी बगहा के माध्यम से जितेन्द्र शुक्ला निवासी अमिलिया थाना कोठी से की गयी है जितेन्द्र शुक्ला से आशु सेन पिस्टल टेस्टिंग के लाया था और कृष्णा सेन को दे दिया था जिसने पसंद आ आने पर स्वयं के इस्तेमाल के लिए लेना और उसे किसी दूसरे ग्राहक को अधिक दाम मे बेंच देंना बताया जो कृष्णा सेन , आशु सेन एवं जितेन्द्र शुक्ला को अलग अलग स्थानो से दस्तयाब कर पुलिस कब्जे मे लिया गया.
जिनके कब्जे से घटना मे इस्तेमाली एक देशी पिस्टल , दो कारतूस व दो मोटरसायकल व तीन मोबाइल जप्त किया गया है उक्त पिस्टल का विक्रेता सुज्जू सिंह निवासी बरेठिया है जो आरोपी सभी नवयुवक होकर अपना रौब जमाने व दहशत फैलाने के लिए अवैध पिस्टल रखी गई है , सभी आरोपियो के विरूध्द थाना मे अपराध क्र 655/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट 3(5) भा न्या सं का कायम किया गया है.
