बॉबी देओल दीपावली से पहले अपनी नई फिल्म से धमाका करने के लिए तैयार है। जिसका हाल ही में पहला पोस्टर शेयर कर फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल दीपावली से पहले अपनी नई फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह ‘प्रोफेसर व्हाइट नॉइज’ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह चरम पर है।
फिल्म का निर्देशन आर्यन खान कर रहे हैं। इससे पहले बॉबी देओल ने वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने अभिनय की जमकर तारीफ बटोरी थी और अब वह एक नए अवतार में दिखाई देंगे। हालांकि, फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन उनके किरदार और रिलीज डेट की जानकारी फैंस के लिए उत्सुकता बढ़ा रही है। फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
