सतना: आज तेरह अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील ने शहर की जानी मानी संस्था ,,अनुभूति फाउंडेशन,, के सहयोग से मैत्री पार्क में भारी संख्या में वृक्षारोपण किया ।
कार्यक्रम में इनरव्हील की प्रेसिडेंट सुनीता गुप्ता,पूर्व प्रेसिडेंट उमा मिश्रा,ट्रेजरार शिखा खन्ताल,भाजपा नेत्री मनीषा सिंह के अलावा अनुभूति संस्था के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी इनरव्हील क्लब की एडिटर ममता श्रवण अग्रवाल ने दी
