दबंगों ने पीड़ित मजदूर के प्लाट पर किया कब्जा, पीड़ित ने लगाई पुलिस अधीक्षक से गुहार

ग्वालियर: गरीब मजदूर नरेश कुशवाहा के प्लाट पर कुछ दबंगों के द्वारा हथियारों के दम पर गाली गलौज करते हुए कब्जा कर लिया जिसकी शिकायत नरेश कुशवाहा पुत्र हरीविलास कुशवाहा निवासी स्टोन पार्क पुरानी छावनी ग्वालियर द्वारा पुलिस अधीक्षक को करते हुए न्याय के लिए गुहार लगाई गई है। नरेश कुशवाहा द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उसके द्वारा 12 वर्ष पूर्व एक प्लांट जो स्टोन पार्क पुरानी छानी क्षेत्र में स्थित है, उक्त प्लाट को सलीम खान व लवली बाथम से क्रय किया गया था।

जिस पर वह आज तक निवास करता आ रहा है। उक्त प्लाट पर निर्माण कार्य करने के बाद से वह निरन्तर बिना किसी रोकटोक के रह रहा है तथा प्रार्थी का एक कमरा व टीनशेड डली है। वह अपने परिवार के साथ वर्ष 2013 से निवास करता चला आ रहा है। लेकिन मुकेश कुशवाहा अपने 10-12 सहयोगियों के साथ शराब के नशे में आया, आते ही गालियां दी तथा उक्त प्लाट पर खडे ऊमर, वेरिया का पेड काट दिया तथा कहने लगा कि प्लाट खाली करो यह प्लाट मेरा है, जान से मारने की धमकी दी। अब देखना है कि पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पीड़ित नरेश कुशवाहा को न्याय दिलाया जाता है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Next Post

तंत्र-मंत्र के बहाने पैसे मांगने पर विवाद, युवक पर किया चाकू से हमला

Tue Oct 7 , 2025
इंदौर: राऊ क्षेत्र की एक वाइन शॉप पर देर रात तंत्र-मंत्र के नाम पर पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी कि एक युवक ने चाकू से हमला कर शराब पीने आए युवक को घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. मामला राऊ थाना […]

You May Like