इंदौर: राऊ क्षेत्र की एक वाइन शॉप पर देर रात तंत्र-मंत्र के नाम पर पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी कि एक युवक ने चाकू से हमला कर शराब पीने आए युवक को घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. मामला राऊ थाना क्षेत्र का है. फरियादी 29 वर्षीय मयंक यादव अपने साथियों अंकित और अमन यादव के साथ एबी रोड स्थित वाइन शॉप पर शराब पीने गया था.
इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास बैठ गया और खुद को तांत्रिक बताते हुए सिक्का दिखाकर कहा कि वह उन्हें पैसे वाला बना सकता है. इसके लिए उसने पैसे की मांग की. जब युवकों ने देने से मना किया तो आरोपी ने मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दीं. विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर मयंक यादव के दाहिने हाथ की कलाई और बांह पर वार कर दिया. घायल को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने अमन यादव की शिकायत पर आरोपी के केस दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरु की.
