पोहरी में आंगनबाड़ी केंद्रों की आपत्तियों के निराकरण की तिथियां घोषित

शिवपुरी: पोहरी परियोजना अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से संबंधित आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया तय तिथियों पर की जाएगी। जिला मुख्यालय के कार्यक्रम अनुसार यह निराकरण अलग-अलग तिथियों पर किया जाएगा।14 अक्टूबर को होने वाले निराकरण केंद्र : अतवेई 1, अतवेई 2, मानपुर, जरिया खुर्द, सौंसा वार्ड 14 पोहरी, गूगरगाँव, पठा, बीलवरा खुर्द, हरिनिवास एवं धामोरा वार्ड 2 पोहरी में कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से जुड़ी आपत्तियाँ सुनी जाएंगी।
28 अक्टूबर को होने वाले निराकरण केंद्र: बूराखेड़ा वार्ड 14 पोहरी, चकराना 2 वार्ड 15 पोहरी, वमनपुरा वार्ड 15 बैराड़, गोंदोली वार्ड 15 बैराड़, रजौआ, मारू खेड़ी एवं भिलोड़ी 02 में आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

10 नवंबर को जिला मुख्यालय शिवपुरी पर होने वाले निराकरण केंद्र: खरई जालिम 2, तिघरा खोड वार्ड 12 पोहरी, भैंसरावन 2, बेहटी वार्ड 3, तिघरा, अमरगढ़ वार्ड 14 बैराड़, भदरोनी 2 एवं आदिवासी बस्ती पटेवरी से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।इस संबंध में परियोजना अधिकारी अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आपत्तियों का निराकरण अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है।

Next Post

कूनो से निकला चीता शिवपुरी के सुभाषपुरा पहुंचा, ट्रैकिंग टीम कर रही निगरानी

Fri Oct 3 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी-श्योपुर की सीमा से लगे हुए कूनो नेशनल पार्क से एक चीता अपनी सीमा को क्रॉस करते हुए शिवपुरी जिले की सीमा में देखा गया है। आज सुबह सुभाषपुरा बस्ती से पहले एनएच-46 के पास एक खेत में चीते की मौजूदगी दर्ज की गई। चीते के अचानक दिखने से […]

You May Like