अवैध वसूली और नियमों का उल्लंघन करने पर ठेकेदार पर जुर्माना

रीवा: नगर पालिक निगम रीवा ने समान फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे स्थित वाहन पार्किंग एवं सिरमौर चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे वाहन पर्किंग के संविदाकार मेमर्स एस.डी. गु्रप्स एण्ड एजेन्सी प्रो0 शुभम कुमार द्विवेदी तनय सुरेश द्विवेदी पर अनुबंध उल्लंघन, अवैध वसूली और निर्धारित नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्यवाही की गई. निगम द्वारा संयुक्त निरीक्षण में अनिमितताए पाये जाने पर दोनो पार्किंग स्थलों पर 31-31 हजार का जुर्माना किया गया.

उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम क्षेत्रान्तर्गत समान फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे स्थित वाहन पार्किंग एवं सिरमौर चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे की वाहन पार्किंग का मेमर्स एस.डी. गु्रप्स एण्ड एजेन्सी प्रो0 शुभम कुमार द्विवेदी तनय सुरेश द्विवेदी 23/09 बड़ी दरगाह के पास अमहिया रीवा को 19.03.2025 से 18.03.2026 तक 12 माह का ठेका दिया गया था.

किन्तु ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली किये जाने, अनुबंध का पालन नही करने, निर्धारित समय पर किश्त की राशि जमा नही करने के कारण नगर निगम द्वारा नोटिस दी गई इसके बावजूद नोटिस का जबाव प्रस्तुत नही किया गया है. ठेकेदार द्वारा नियमों के अनुसार निर्धारित दर से अधिक राशि की वसूली पार्किंग स्थल पर की जा रही है तथा नियमानुसार रसीद तस्दीक नही कराई जा रही है. नियमो का उल्लंघन और अवैध वसूली को लेकर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया है. तीन दिन के अंदर राशि जमा न करने पर निविदा निरस्त कर अमानत राशि राजसात की जाएगी.

Next Post

सांची में घायल पशुओं को पशु चिकित्सालय नहीं दे रहा मदद

Sat Sep 27 , 2025
सांची: नगर में स्थापित पशु चिकित्सालय का उद्देश्य पशुओं को उपचार उपलब्ध कराना था, लेकिन हकीकत यह है कि नगर और राष्ट्रीय राजमार्गों पर रोज़ाना घायल और तड़पते बेजुबान पशु भटकते रहते हैं, जबकि चिकित्सालय के जिम्मेदार उनकी सुध तक नहीं लेते.आए दिन तेज़ रफ्तार वाहनों की चपेट में आने […]

You May Like