
ग्वालियर। डबरा कस्बे में वरिष्ठ अधिकारियों की लापरवाही के चलते हालात बिगड़ रहे हैं। बदमाशों ने किरण स्टूडियो की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। शराब के लिए पैसे मांगने के बाद विवाद हुआ। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। नाराज व्यापारी सुबह से लेकर शाम तक देहात थाने में बैठे हुए हैं जबकि पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही।व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।
