
इंदौर। सोशल मीडिया पर जयपुर में दी दाऊ ओ मुन्तज़ाए नाम से फाईव स्टार विला प्रोजेक्ट बताकर लाखों की ठगी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंदौर की महिला आकांक्षा वाजपेयी से फर्जी अलॉटमेंट लेटर दिखाकर करीब 22 लाख 17 हजार 500 रुपये ऐंठे थे।
तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने मुंबई से धर्मेन्द्र उर्फ धीरज वाधवानी (जयपुर निवासी) और प्रति राव उर्फ प्रीति यादव (दिल्ली निवासी, वर्तमान वरसोवा मुंबई) को दबोचा। आरोपियों से 6 कीपैड मोबाइल, 5 स्मार्टफोन, 4 लैपटॉप, 2 चेकबुक, 3 सिल और कंपनी के विजिटिंग कार्ड जब्त किए गए।
शाम को क्राइम ब्रांच इस मामले में बड़ा खुलासा करेंगी
